सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित वृहद रोजगार मेले में 454 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

कानपुर देहात। सेवा संकल्प अभियान एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा  रामप्रकाश पोरवाल महाविद्यालय, राजपुर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 17 प्रतिष्ठित कम्पनियों ने प्रतिभाग करते हुए युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए।
मेले में कुल 763 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न कम्पनियों में साक्षात्कार दिया। चयन प्रक्रिया के उपरांत 454 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया, जिससे रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को नई दिशा एवं अवसर प्राप्त हुए।
कार्यक्रम का उद्घाटन  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सिकन्दरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजीत सिंह पाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं रोजगारपरक उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए परिश्रम, कौशल विकास एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव, महाविद्यालय के प्रबन्धक अनिल पोरवाल, प्राचार्य अरविन्द कुमार द्विवेदी सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रोजगार मेले के सफल आयोजन में सभी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें