कानपुर देहात में बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। अधिकारियों ने अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण और समय सीमा के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।













