15 अक्टूबर 2026 से उत्तर प्रदेश में विक्रय हेतु प्रदर्शित एवं भण्डारित सभी मिठाईयों के साथ “यूज बाई डेट“ प्रदर्शित किया जाना अनिवार्य होगा।

उरई।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ उ०प्र० विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि विगत कुछ समय से मिठाई प्रतिष्ठानों पर की गयी प्रवर्तन एवं निरीक्षण कार्यवाही केे दौरान संज्ञान में आया है कि निर्माण एवं विक्रय प्रतिष्ठानों में उपभोक्ताओं को मिठाई के विनिर्माण तिथि व उसके अवसानित होने की तिथि के सम्बन्ध में जानकारी सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा उपलब्ध नहीं करायी जाती है। खाद्य पदार्थ मिठाई की उपयोग अवधि मिठाई के प्रकृति के अनुसार 01 दिन से लेकर 30 दिन तक होती है। खाद्य पदार्थ मिठाई की गुणवत्ता एवं ताजापन समय बीतने के साथ प्रभावित होता है, जिसकी जानकारी उपभोक्ता को मिठाई क्रय करते समय होना स्वास्थ्य हित में आवश्यक है। पैक्ड मिठाईयों मे अवसान तिथि/यूज बाई डेट अंकित किया जाना अनिवार्य है, परन्तु खुली मिठाईयों के सन्दर्भ में कोई अनिवार्य प्रावधान नही था। तत्सम्बन्ध में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० ने उपभोक्ता हित एवं व्यापक जन-स्वास्थ्यहित में आदेश जारी कर उत्तर प्रदेश राज्य की सीमाओं में दिनांक 15.10.2026 से विक्रय हेतु प्रदर्शित एवं भण्डारित सभी प्रकार की मिठाईयों के सम्बन्ध में “यू बाई डेट“ (उपयोग की अंतिम तिथि) प्रदर्शित किया जाना अनिवार्य किया गया है।
डा० सी०आर० प्रजापति सहायक आयुक्त (खाद्य) नें बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुपालन में आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्ता परक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करानें तथा मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्व प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जालौन की टीम द्वारा आज दिनांक 29.09.2026 को नगर मजिस्ट्रेट महोदय उरई के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद उरई में कोंच बस स्टैण्ड स्थित कन्हैया स्वीट्स हाउस से खाद्य पदार्थ बूॅदी के लड्डू का एक नमूना लिया गया साथ ही कुशवाहा स्वीट हाउस का निरीक्षण कर लगभग 15 किलोग्राम एल्यूमीनियम वर्क लगी हुई वर्फी को नष्ट कराया गया। तहसील जालौन में उपजिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में नायब तहसीलदार के नेतृत्व में मोहल्ला चौधरयाना जालौन में स्थित फर्म श्री शंकर मिष्ठान भण्डार से खाद्य पदार्थ खोया का नमूना संग्रहित किया गया व प्रतिष्ठान में साफ-सफाई संतोषजनक न पाये जाने के कारण नोटिस सुधार सूचना जारी करनें की संस्तुति की गई तथा इसी तरह गिरिराज जी मिष्ठान भण्डार, श्री कृष्णा स्वीट्स का निरीक्षण किया तथा प्रतिष्ठान में साफ-सफाई संतोषजनक न होने के कारण सुधार सूचना जारी करनें संस्तुतति की गयी। कोंच रोड़ जालौन पर श्री अमजद द्वारा ई-रिक्शा लोडर से ले जा रहे खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया गया। उप जिलाधिकारी कालपी के निर्देशन में हरचन्दपुर रोड कदौरा पर स्थित श्री राधा स्वीट हाउस से पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया तथा बी०एम०सी० सेन्टर कदौरा से दूध का नमूना जाॅच हेतु संग्रहित किया गया। इस प्रकार आज दिनांक 29.09.2026 कुल 05 नमूनें संग्रहित कर जाॅच हेतु सम्बन्धित प्रयोगशाला प्रेषित किये गये। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अगेत्तर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेंगी।
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश प्रसाद, कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार शामिल रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें