कानपुर देहात। जिला सेवायोजन अधिकारी, कानपुर देहात विपिन कुमार यादव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान/उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा दिनांक 30.09.2026 को प्रातः 10ः00 बजे से श्री रामप्रकाश पोरवाल महाविद्यालय, राजपुर कानपुर देहात एवं 01.10.2026 को प्रातः 10ः00 बजे श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग पुखरायां कानपुर देहात में रोजगार का सुनहरा अवसर, जहाँ देश-प्रदेश व जनपद स्तरीय रनियां, जैनपुर कानपुर देहात की प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा 15 हजार रूपये प्रतिमाह से लेकर 1 लाख रूपये प्रतिमाह के वेतन पर वृहद रोजगार मेले में भर्ती की जायेगी। वृहद रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर आई०टी०आई०, डिप्लोमा, बीटेक, एमबीए योग्यता में बेरोजगार अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी, एवं 2 फोटो के साथ निर्धारित तिथि व समय पर सम्बन्धित महाविद्यालयों में उपस्थित हों। यह मेला पूर्णतः निःशुल्क है एवं प्रतिभाग हेतु कोई मार्ग व्यय आदि देय नहीं होगा।













