
कानपुर देहात – भाजपा के नव नियुक्त जिला प्रभारी शिव महेश दुबे का आज जनपद की सीमा महटौली पर जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद जिला कार्यालय माती में महापुरुषों के चित्र पर जिला प्रभारी शिव महेश दुबे, जिला अध्यक्ष रेणुका सचान, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान विधायक पूनम संखवार नीरज रानी ने पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुरू किया
जिला प्रभारी शिव महेश दुबे ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियां नेहरू के समय से ही देश विरोधी रही हैं, इन्हीं नीतियों के कारण देश का विभाजन हुआ, धारा 370 लगाई गई और देश के इस्लामीकरण का प्रयास किया गया। मोदी सरकार ने धारा 370 खत्म कर, NRC लाकर, राम मंदिर बनाकर और उज्ज्वला योजना के तहत गरीब माताओं को सिलेंडर देकर देश हित में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सपा सरकार में गुंडाराज था और नौकरियों में एक ही जाति को लाभ मिलता था, जबकि मोदी-योगी सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। भाजपा अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का विकास करना देश को विश्व पटल पर स्थापित करना देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम मोदी एवं योगी सरकार द्वारा किया जा रहा है विश्व के पटल पर भारत का डंका बज रहा है देश में एक्सप्रेसवे विकास की नई गाथा लिख रहे है बंगाल में भाजपा की नई सरकार नए आयाम स्थापित कर रही है निश्चित 2027 में उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं
जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि प्रभारी जी के आगमन से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर उनके नेतृत्व में बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करेंगे तथा आगामी अभियानों को शत-प्रतिशत सफल बनाएंगे।
एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने देश को बांटने का काम किया है, भाजपा ने जोड़ने का। आज मोदी-योगी सरकार में हर वर्ग सुरक्षित है और विकास हो रहा है। कार्यकर्ता प्रभारी जी के दिशा-निर्देशों पर चलकर 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करें।
इस दौरान संचालन बबलू शुक्ला जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी महामंत्री सत्यम सिंह चौहान पूर्व प्रत्याशी डा० सतीश शुक्ला ब्लाक प्रमुख राजेश शुक्ला क्षेत्रीय मंत्री रीता कठेरिया पूर्व विधायक निर्मला संखवार कमलेश दिवाकर विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे













