दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत करें आवेदन

कानपुर देहात। जिला दिव्यागजन सशक्तीकरण अधिकारी, विनय उत्तम ने बताया कि दिव्यागजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा सचालित के दिव्यांग होने की दशा में रु० 15.000/दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत दम्पत्ति में से युवक युवती के दिव्यांग होने पर रु0 20,000/- तथा युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने की दशा में रु0 35,000/- की धनराशि दिये जाने हेतु आवेदन पत्र आंमत्रण। पात्रता की शर्तें-
1 शादी के समय युवक की उम्र 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो।
2 शादी के समय युवती की आयु 18 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो।
3 दम्पत्ति में से कोई आयकर दाता न हो। (सम्बन्धित तहसीलदार द्वारा निर्गत पृथक-पृथक आय प्रमाण पत्र)
4 मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रदत्त दिव्यागता प्रमाण पत्र के अनुसार स्थाई दिव्यागता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए।
5 ऐसे दिव्याग दम्पत्ति पात्र होंगे जिनका विवाह गत वित्तीय वर्ष एव वर्तमान वित्तीय वर्ष में हुआ हो।
6 दम्पत्ति में से कोई सदस्य आपराधिक मामले में दडित न किया गया हो।
7 दम्पत्ति का विवाह रजिस्ट्रार के स्तर पर पजीकृत होना अनिवार्य नहीं है विवाह का कोई प्रमाण पत्र संलग्न कर।
8 जिसके पास पूर्व से काई जीवित पति या पत्नी न हो और उनके ऊपर महिला उत्पीडन या अन्य आपराधिक वाद न चल रहा हो।
आवेदन करने की वेबसाइट
दिव्याग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत पात्र दम्पत्ति http://divyangjan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
आवश्यक दस्तावेज
1 दम्पत्ति का दिव्यागता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटो।
2 विवाह पजीकरण, शादी का कार्ड अथवा विवाह, शादी का अन्य कोई प्रमाण पत्र जिससे विवाह होना प्रमाणित हो सके ।
3 युवक एव युवती का आय (तहसील द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र)
4 युवक एव युवती का आयु प्रमाण पत्र (हाईस्कूल की अकतालिका अथवा परिवार रजिस्टार की नकल या चिकित्सक द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र)।
5 अनु० जाति/अनु०ज०जाति का होन की दशा जाति प्रमाण पत्र (तहसील द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र)।
6 मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्गत स्थाई दिव्यागता 40 प्रतिशत या उससे अधिक का दिव्यागता प्रमाण पत्र।
7 दम्पत्ति का राष्ट्रीयकृत बैंक में सचालित सयुक्त बैंक खाता।
8 युवक एव युवती का निवास प्रमाण पत्र।
9 युवक एव युवती का आधार कार्ड।
ऑनलाइन भरे गये आवेदन पत्र की प्रिट एव वाछित अभिलेखों की स्वप्रमाणित हार्ड कापी कार्यालय जिला दिव्यागजन सशक्तीकरण अधिकारी कमरा न0-105. विकास भवन, माती, कानपुर देहात में जमा करे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें