जालौन के 23 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र, सेवा के नए दायित्व की शुरुआत

डीएम समीर ने कल मिष्ठान खिलाकर लखनऊ के लिए किया रवाना,  मुख्यमंत्री ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

जालौन। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों के लिए सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर हॉल में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री  ने नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। प्रदेश स्तर पर कुल 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इसी क्रम में जनपद जालौन के 23 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों के लिए भी यह दिन नई जिम्मेदारियों और नई शुरुआत का साक्षी बना। जिलाधिकारी समीर ने कल नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उन्हें लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के लिए रवाना किया। लखनऊ पहुंचकर नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों ने  मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की तथा नियुक्ति पत्र प्राप्त किए। नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही नवचयनित अधिकारियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया। यह नियुक्ति उनके लिए सरकारी सेवा में प्रवेश के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनसेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की शुरुआत है। कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों और उनके परिजनों को बधाई देते हुए ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया।जालौन के नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त करना उनके परिश्रम और चयन प्रक्रिया की सफलता का महत्वपूर्ण पड़ाव है। अब वे ग्राम पंचायत स्तर पर शासन की विकासपरक योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने तथा ग्रामीण नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
जिलाधिकारी समीर ने नवचयनित अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करते हुए ग्राम पंचायतों के विकास में प्रभावी योगदान देंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें