उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन

उरई। सचिव जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ने बताया कि उत्तर प्रदेश के ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभावों जिन्होंने विभिन्न विधाओं एवं कार्यक्षेत्रों यथा कला एवं संस्कृति, कृषि, उद्यमिता, कौशल विकास, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, साहित्य, शिक्षा, खेल, समाजसेवा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, ग्राम विकास आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया हो, को उ०प्र० सरकार द्वारा उ०प्र० गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाना है। उनके सम्मान हेतु निम्न अर्हताएं है- उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए, विभिन्न विधाओं / कार्य क्षेत्रों के ऐसे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त महानुभाव, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हो। जिन्होंने देश एवं विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो। राज्य सरकार अथवा भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय / राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त महानुभाव को सामान्यतया इस पुरस्कार की पात्रता परिधि में नहीं रखा जायेगा।
उपरोक्त आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर भरकर जनपद के जिलाधिकारी से अग्रेसित कराकर दिनांक 30.09.2026 के सांय 05:00 बजे तक निदेशक, संस्कृति निदेशालय, उ०प्र०, जवाहर भवन, नवम् तल, लखनऊ- 226001 के कार्यालय में ऑनलाइन / ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्राप्त किये जायेंगे। ऑनलाइन आवेदन ई-मेल gauravsamman2027@gmail.com के माध्यम से प्राप्त किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि पुरस्कार सम्बन्धी नियमावली एवं ऑनलाइन / ऑफलाइन आवेदन पत्र हेतु निर्धारित प्रारूप संस्कृति विभाग, की बेवसाइट http://upculture.up.nic.in से प्राप्त किये जा सकते हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें