चौकी प्रभारियो ने अलग-अलग जगह से दो युवकों को चाकू के साथ किया गिरफ्तार

कालपी (जालौन)। चौकी प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ नगर में गस्त कर रहे थे उसी दौरान दो युवकों को चाकू के साथ अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया साथ में दोनों चाकू बरामद की पुलिस टीम द्वारा तावड़ तोड़ गिरफ्तारी पर शरारती तत्वों के बीच हड़कंप मच गया।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देशन में रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना पुलिस बल के साथ बुधवार की रात नगर में भ्रमण कर रहे थे वही कदौरा फाटक निवासी मोहित पुत्र प्रेम नारायण साथ में चाकू लेकर पुराने इलाहाबाद बैंक पास सड़क पर खड़े होकर घटना करने की फिराक में खड़ा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर पूछताछ की साथ में चाकू बरामद की उक्त घटना में चौकी प्रभारी की तहरीर पर कालपी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा जुर्म धारा 4/25 तहत मुकदमा कायम कर विवेचना टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र को जांच सौंपी इसी क्रम में चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वहीं मुखबिर की सूचना पाकर पहुंचे रेलवे स्टेशन के समीप कदौरा फाटक निवासी राजपाल पुत्र भोला से जामा तलाशी लेने पर चाकू खोसे हुए खड़े होकर किसी अनहोनी घटना करने के इंतजार में था वहीं पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया साथ में चाकू बरामद की उक्त घटना में चौकी प्रभारी की तहरीर पर अभियुक्त के खिलाफ जुर्म धारा 4/25 तहत मुकदमा कायम कर विवेचना उप निरीक्षक सुनील कुमार को जांच हेतु सौंपी दर्ज मुकदमे दोनों आरोपियों को कोतवाली कार्यालय पुलिस ने सारी औपचारिकता पूर्ण कर गुरुवार के दिन अभियुक्तों को निजी मुचालका से छोड़ा।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें