कालपी (जालौन)। तहसीलदार की अध्यक्षता नायब तहसीलदारो एवं राजस्व निरीक्षको तथा लेखपालों की मौजूदगी में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई।
मंगलवार के दिन तहसील सभागार में आयोजित लेखपालों की साप्ताहिक बैठक पर तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा ने समस्त लेखपालों के जमकर पेच कसते हुए कहा कि जिन लेखपालों के पास राजस्व संबंधित कूरा बटवारा तथा हदबदी फाइल तथा आइजीआरएस अधिकारियों द्वारा भेजे गए प्रार्थना पत्र आदि लंबित मामलों को समय से पूरा करें जो भी लेखपाल अपने कार्यों प्रति लापरवाही करेगा ऐसे लेखपाल को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करूंगा मुझे हर हाल में दिए गए राजस्व कार्यो को सत प्रतिशत पूरा कर अपने को कार्यवाही से लेखपाल बचाये तभी भलाई संभव होगी उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगली साप्ताहिक बैठक में किसी लेखपाल का यदि यही रोना रहा तो ऐसे लेखपाल की खैर नहीं होगी साथ में उन्होंने कहा कि अपने-अपने ग्रामों में जाकर वर्षा से गिरे हुए मकान का तत्काल सर्वे कर अपनी जांच आख्या सहित पटल में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जिससे प्रभावित लाभार्थियों के खातों में सहायता धनराशि भेजी जा सके नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला ने बैठक में मौजूद लेखपालों से कहा कि प्रत्येक साप्ताहिक बैठक में अधिकारियों की फटकार सुनने के सभी लोग आदि हो गए हैं अपना अपना कार्य समय से पूरा कर स्वयं में अच्छे लेखपाल साबित होने के निर्देश दिए बैठक में मौजूद नायब तहसीलदार प्रिंस बाबू राजस्व निरीक्षक कुंवर हरेंद्र सिंह राजस्व निरीक्षक रामचंद्र राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह यादव लेखपालों में छविनाथ सिंह पाल शिवमंगल पाठक रण केंद्र पांडे जितेंद्र राजपूत अभिषेक विभा प्रिया सिंह चौहान पल्लवी श्रीवास्तव विद्यासागर राहुल कुमार दर्शन सिंह गौतम आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









