कानपुर देहात। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, जलालपुर-नगिन, कानपुर देहात द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा IX एवं कक्षा XI में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट (LEST)-2027 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।
विद्यालय के प्राचार्य आनंद कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा IX एवं XI की रिक्त सीटों को भरने के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल पर जाकर निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कक्षा IX में प्रवेश हेतु आवेदन लिंक https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 तथा कक्षा XI में प्रवेश हेतु आवेदन लिंक https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 उपलब्ध है।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश से संबंधित विस्तृत विवरणिका (प्रॉस्पेक्टस) पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध है, जिसका अध्ययन कर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
प्राचार्य ने जनपद के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय से आवेदन करें तथा अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों तक इस सूचना का प्रचार-प्रसार करें, जिससे योग्य छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का अवसर प्राप्त हो सके।









