मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमंचे से फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। थाना मंगलपुर पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तमंचे के बट से मारपीट और फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे आरोपी ने वादी को फोन कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद इंटर कॉलेज के पास पहुंचकर तमंचे के बट से मारपीट की और तमंचे से फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
मामले में थाना मंगलपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संजय यादव पुत्र रघुवीर, उम्र करीब 39 वर्ष, निवासी ग्राम बलियापुर, थाना मंगलपुर को 31 अगस्त को ग्राम बलियापुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से बरामदगी
315 बोर का एक अवैध तमंचा
315 बोर का एक खोखा कारतूस
बीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें