विकास खण्ड महेवा के ग्राम हरखूपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन संपन्न

उरई। तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ब्लॉक महेवा के ग्राम पंचायत हरखूपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। शिविर का सफल आयोजन जिला विधिक प्राधिकरण जालौन सचिव मनाली चंद्रा  की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शिविर का संचालन ब्लॉक कदौरा पी०एल०वी अरविंद कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। इस शिविर में मुखरूप से उपस्थित नायब तहसीलदार कालपी मुकेश कुमार , सप्लाई इस्पेक्टर रसद विभाग प्रफुल्ल मिश्रा , लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शुभम् शुक्ला , पी०एल०वी अरविंद पाण्डेय , पी०एल०वी गजेंद्र कुमार , पंकज पालीवाल (प्रधानाध्यापक प्राथमिक स्कूल), संकाली सिंह (आगनबाड़ी कार्यकत्री), सुरजीत सिंह (जन साहस), पुलिस महकमें सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
जिला सचिव विधिक प्राधिकरण  मनाली चन्द्रा ने लोक अदालत व महिला सशक्तिकरण के विषय पर विस्तार से बताया। इसी क्रम में नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने राजस्व से संबंधित व किसान दुर्घटना बीमा व किसान सम्मान निधि के विषय पर विस्तृत जानकारी दी।
इसी क्रम में ब्लॉक कदौरा पी०एल०वी अरविंद कुमार पाण्डेय ने मुख्यमंत्री बाल विकास योजना व शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न पेशनों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें