कालपी (जालौन)। नगर के तहसील परिसर से चंद कदमों की दूरी पर अज्ञात चोरों ने एक घर के ताले तोडकर नगदी व जेवरात समेत साढे तीन लाख रूपये की चोरी कर ली जिस से मोहल्ले में हडकम्प मच गया मौके पर पहुची पुलिस जांच में जुट गई।
नगर में लगातार हो रही चोरियों से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है गश्त पिकेट आदि का ढिंढोरा पीटने वाली कोतवाली पुलिस चोरों को पकडने में नाकाम है रविवार की रात को नगर के मोहल्ला गणेशगंज निवासी राजा भइया कुशवाहा के घर के ताले तोडकर अज्ञात चोर घर में दाखिल हुये जहां पर चोरों ने कमरे व बक्से के ताले तोडकर एक जोडी सोने की झुमकी मंगलसूत्र अंगूठी पायल बिछिया आदि जेवरात व 50 हजार रूपये नगद चुरा ले गये सोमवार की सुबह जब पडोस के लोग जागे तो देखा कि मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पडा जिसके बाद घटना कीसूचना गृहस्वामी वपुलिस को दी गई मौके पर पहुची पुलिस ने जांच व पूछताछ की। वही राजभइया अपनी पत्नी बबली व दो लडके रोहित शिवम व पुत्री नंदनी के साथ जनपद फतेहपुर के खागा में रहकर वहां चाट का ठेला लगाता है कालपी स्थित घर में ताला पडा था वही गृहस्वामी ने बताया कि बडे लडके की। शादी पक्की हो गई थी उसकी शादी के लिये जेवरात बनवाकर रखे थे जो चोरी हो गये है इस घटना को चोरों ने तहसील व कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर अंजाम दिया है बीते एक माह के भीतर चोरों ने इंदिरा नगर अदलसरायं रामगंज तरीबुल्दा आदि मोहल्लों लगभग आधा दर्जन चोरी की घटनांए हो चुकी है और सभी चोरी की घटनांए सूने घरों को चिंहित कर की। गई है जिस से नगर के लोग परेशान है पुलिस चोरों को पकडने में भी नाकाम है जिस से पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









