80वां स्वाधीनता दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर नगर में निकाली प्रभातफेरी
कुठौंद जालौन। स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर न्यू विजन इंटरनेशनल स्कूल, मदनेपुर, कुठौंद के द्वारा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को समर्पित भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं जोश के साथ भारत माता के जयकारे लगाए।
तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना देखने को मिली। बच्चों ने अनुशासन के साथ तिरंगा लहराते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के वीर सपूतों को नमन किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया।
यात्रा को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने में थाना कुठौंद थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे ,वरिष्ठ उप निरीक्षक शीलवन्त सिंह तथा पुलिस विभाग के सहकर्मियों का विशेष सहयोग रहा। पुलिस कर्मियों ने यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय परिवार की ओर से थाना प्रभारी एवं समस्त पुलिसकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष सुनील तिवारी, संस्थापिका सरोज तिवारी, प्रबंधक अरुण तिवारी, प्रधानाचार्या दीक्षा सक्सेना, उप प्रबंधक कपिल सक्सेना एवं काउंसलर प्रिंसी मेम सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
इस अवसर पर लिपिक हरि अवस्थी, प्रेम सर, अभिषेक सर, आशुतोष सर, राजू सर, सत्यदेव सर, प्रदीप सर, दीक्षा तिवारी मैम, नीलम मैम, शिवानी मैम, वैष्णवी मैम एवं सपना मैम सहित समस्त विजन परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विद्यालय के प्रबंधक अरुण तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, एकता और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पुलिसकर्मियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
हमारे देश का तिरंगा झण्डा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, त्याग, सम्मान और गौरव का प्रतीक है।









