ऑपरेशन टीम के द्वारा गर्भवती महिला से जन्मा बच्चा

कालपी (जालौन)। मंगलवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी चिकित्सा अधिकारी डॉ विशाल सचान चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख नेत्र एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ गरिमा सचान एवं आदि टीम के द्वारा हरीगंज निवासिनी काजल पत्नी धर्मेंद्र गर्भवती महिला को ससम्मान से ऑपरेशन थेएटर ले जाकर टीम की मौजूदगी में सकुशल तरीके से ऑपरेशन से बच्चे ने जन्म लिया जैसे ही बच्चे की जन्म की खबर सुनकर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई इसी प्रकार सीएचसी कालपी में निशुल्क गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन किए जाते हैं जिससे गर्भवती महिलाओं के अन्य प्राइवेट अस्पताल में न जाने से फिजूल खर्च बचते हैं यह प्रक्रिया सरकार के निर्देश पर बराबर चलाई जा रही है साथ में गर्भवती महिलाओं को आवाहन किया जाता है कि बच्चों के जन्म का समय जैसे ही गर्भवती महिला का पूरा हो वह सीएचसी कालपी में आकर टीम से संपर्क करें साथ में सकुशल तरीके से प्रसव कराना टीम की जिम्मेदारी है टीम के द्वारा अभी तक दर्जनों ऑपरेशन कर सकुशल तरीके से बच्चों का जन्म हुआ है वही गर्भवती महिलाओं के परिवार के लोग टीम की भूर भूर प्रशंसा करते हुए नजर आते हैं।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें