कुकुरगांव गौशाला में सीडीओ ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जालौन में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से आज मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह ने कुकुरगांव स्थित गौशाला परिसर में पीपल, पाकड़ एवं आंवला के पौधों का रोपण किया। उन्होंने पौधरोपण के साथ ही रोपित पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर विशेष जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम ही नहीं, बल्कि मानव जीवन एवं समस्त जीव-जगत के लिए जीवनदायिनी धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए रोपित पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गौशाला परिसर में लगाए गए पौधों की समुचित देखभाल की जाए तथा उनकी नियमित सिंचाई एवं सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गौशाला परिसरों को स्वच्छ, हरा-भरा एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें