श्रावण के दूसरे सोमवार पर एसपी ने झाड़ी बाबा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखी

कानपुर देहात। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना अकबरपुर क्षेत्र स्थित झाड़ी बाबा मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी ने मंदिर परिसर, प्रवेश और निकास मार्गों के साथ आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुगम आवागमन की स्थिति को परखा गया।
एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ को व्यवस्थित रखने, यातायात सुचारु बनाए रखने और मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी करने को कहा।
पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने के निर्देश भी दिए गए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें