कालपी पुलिस टीम ने दो चोरियों के अभियुक्त चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल अभियुक्त से लाखों रुपए नगदी तथा लाखों रुपए के सोने चांदी जेब रात किये बरामद

कालपी (जालौन)। नगर में 6 दिन पूर्व रात को रामगंज मोहल्ले में चोरी घटना तथा माह 7 मार्च समेत दोनों चोरी घटना में प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी कुशल निर्देशन में कालपी पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लाखों रुपए नगदी तथा लगभग 10 लाख रुपए सोने चांदी आभूषण बरामद किए।
रविवार के दिन कोतवाली कालपी के अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम की उपस्थिति में पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल ने पत्रकारों को प्रेस नोट देकर चोरियों का खुलासा करते हुए अवगत कराया कि रामगंज स्थित सरमन सिंह के मकान चोरी की घटना में दर्ज मुकदमे तथा हरीगंज स्थित एक मकान से 7 मार्च को हुई चोरी की घटना दर्ज मुकदमे में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तिवारी के कुशल निर्देशन में रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना महमूदपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल सिपाही हनीफ शाह महेंद्र कुमार भारती आदि पुलिस बल के साथ अपराधियों को गिरफ्तार करने के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था वही रविवार को सुबह 5:30 बजे मुखबिर की सूचना मिलती ही मदारीपुर रोड समीप वन विभाग स्थित टावर के पास थाना सिरसा कलार ग्राम पिथऊपुर निवासी शिवम पुत्र बालमुकुंद दुबे गिरफ्तार किया साथ में जामा तलाशी में नगद 272020 रुपए पीली धातु दो अदद दो अदद मंगलसूत्र दो अदद अंगूठी एक अदद चैन दो जोड़ी टॉप्स एक जोड़ी झुमकी एक अदद नाक-नथ एक जोड़ी सुई धागा समेत चांदी की एक अदद पेटी तीन जोड़ी पायल दो पायल अलग-अलग एक जोड़ी हथ फूल तीन जोड़ी बिछिया एक चांदी का नोट दो चांदी के गोल सिक्के एक चांदी की हाय समेत सामान बरामद हुआ तथा दूसरी चोरी में नगदी 1लाख 20 हजार रुपए तथा सोने चांदी के आभूषण बरामद किए उन्होंने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली कालपी में तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज है दोनों चोरी की घटनाओं में आरोपी अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर जेल भेजा।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें