सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा तहसील अकबरपुर की ग्राम पंचायत तिंगाई में ग्राम लीगल एड क्लीनिक का किया गया उद्घाटन

कानपुर देहात। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में  जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के मार्गदर्शन में  नूपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा आज तहसील अकबरपुर की ग्राम पंचायत तिंगाई में ग्राम लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन किया गया जिसका उद्देश्य Litigation Free Villages बनाना व ग्राम पंचायत स्तर पर छोटे-छोटे दीवानी एवं पारिवारिक वादों को न्यायालय से पहुँचने से पूर्व ही आपसी संवाद और आपसी सहमति के माध्यम से सुलझाना है।
उक्त कार्यक्रम में  सचिव द्वारा ग्रामीण महिलाओं, बुजुर्गों एवं समस्त उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए छोटे-छोटे वादों को आपसी समझौते के आधार पर सुलझाने एवं महिलाओं को प्रताड़ित होने पर विधिक प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गयी।
इस दौरान महेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी, रूचि पाल, पंचायत सहायक, पुष्पेन्द्र कुमार यादव, लिपिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात व अन्य स्टॉफगण उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें