मुक्तानगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर बनी रूपरेखा

 

मूसानगर। नगर पंचायत मंडल मुक्तानगर की मासिक बैठक रविवार को साध्वी  आश्रम, मुक्तानगर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पदाधिकारियों ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियानों की विस्तृत चर्चा कर उन्हें बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में तय किया गया कि आगामी दिनों में संत शिरोमणि कलश वंदन यात्रा, हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा, शक्ति केंद्र बैठक और मन की बात’ कार्यक्रम एवं बूथ बैठक को प्राथमिकता से आयोजित किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में साकेत पाल जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नीरज पांडे जिला उपाध्यक्ष भाजपा कानपुर देहात, रामलाल निषाद  प्रांतीय परिषद सदस्य, हेमंत त्रिपाठी जिला मंत्री युवा मोर्चा, लखनलाल कमल  जिला संयोजक बुनकर प्रकोष्ठ, कमलेश पाल अध्यक्ष भूमि विकास बैंक, विवेक तिवारी मंडल महामंत्री सहित मधुराज, मुकेश सैनी मुन्नी निषाद श्याम सिंह राजावत  कामता पाल मुसर्रत खान अखिलेश राठौर  सुधा सिसौदिया राजू सिंह समेत बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक का सफल संचालन अर्पित अग्निहोत्री मंडल सोशल मीडिया प्रभारी ने किया। सभी ने आगामी अभियानों को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें