कालपी (जालौन)। नगर तथा एक ग्राम में झगड़ा कर रहे कालपी पुलिस ने महिलाओं सहित तीन को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्तों को महिला एवं पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी निर्देश महमूदपुरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने हरीगंज निवासीगण भूरी पत्नी राजेंद्र पूजा पत्नी कोमल समेत दोनों लोग आपस में झगड़ा कर रही थी तभी पुलिस टीम ने महिला सिपाही सरिता के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली महिला हवालात में बंद किया इसी क्रम में उप निरीक्षक रामजीलाल पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम शेखपुरा गुढा निवासी अनमोल पुत्र शिवनाथ पड़ोसी से गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर महिलाओं सहित तीनों अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












