कालपी (जालौन)। भगवान वेदव्यास की जन्मस्थली कालपी धाम में सावन मास में गाजे बाजे के साथ मराठा कालीन श्री गणेश मन्दिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जोकि यमुना तट स्थित पीताम्बर घाट पर पहुंची जहां पूजन अर्चन के साथ कथा स्थल राधे गार्डन में समापन हुआ।*
गुरुवार को रिमझिम बारिश के बीच डीजे व ढोल नगाड़ों व पीले परिधानों में सिर पर कलश रखें महिलाओं व पुरुषों ने मराठा कालीन श्री गणेश मन्दिर में भव्य कलशयात्रा निकाली गई। जिसमें कथा व्यास कृष्ण कान्त तिवारी महाराज के पावन सानिध्य में परीक्षित जय प्रकाश गुप्ता,उमा गुप्ता,आलोक गुप्ता,पल्लवी गुप्ता,अतुल गुप्ता,सोनिका गुप्ता,शिल्पी गुप्ता के साथ भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना तट पर पहुंचकर पूजन अर्चन के बाद पुनः राधे गार्डन में कलशयात्रा पहुंची जहां गणेश पूजन के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान राजेन्द्र गुप्ता,राज कुमार गुप्ता,प्रेम कुमार गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राजेश गुप्ता,श्याम प्रकाश गुप्ता,रामशंकर गुप्ता,नीलू मिश्रा,सन्नू बाजपेई,राकेश निगोतिया, सुनील रावत,सौरभ गुप्ता,अशोक पाण्डेय,सुनील शर्मा,अनिल गुप्ता,महेन्द्र हूंका,अमरीश अग्रवाल सभासद,राकेश यादव सभासद,राधा गुप्ता,सुनीता गुप्ता, दीप्ति गुप्ता आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
आर०एन०शुक्ला पत्रकार














