आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची रूरा पुलिस, एक आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के थाना रूरा अंतर्गत ग्राम चिलौली में मंगलवार देर रात आपसी विवाद के चलते मारपीट की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग गांव पहुंचे और विवाद के दौरान मारपीट करने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल थाना रूरा पुलिस को फोन के माध्यम से दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने एक आरोपी आलोक यादव को पकड़ रखा था, जिसे पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। वहीं, घटना में शामिल दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा पाया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है। थाना रूरा पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पुलिस ने क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने तथा किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लेने और तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें