चेहल्लुम को लेकर कानपुर देहात में हाई अलर्ट, डॉग स्क्वाड के साथ चला एंटी-सैबोटाज चेकिंग अभियान

चेहल्लुम पर्व के मद्देनजर कानपुर देहात पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए मंगलवार को महत्वपूर्ण स्थानों पर एंटी-सैबोटाज चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जिला एवं सत्र न्यायालय माती, तहसील परिसर और पुखरायां रेलवे स्टेशन सहित संवेदनशील स्थलों पर सघन जांच की गई।
अभियान के दौरान एंटी-सैबोटाज टीम, डॉग स्क्वाड और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की गहन तलाशी ली। सुरक्षा उपकरणों की मदद से परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई।
पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य चेहल्लुम पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखना है। जनपद पुलिस पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें