भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के नगर पालिका परिषद पुखरायां के वार्ड अब्दुल कलाम नगर के मेन रोड में नाला सफाई न होने के कारण सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि हुई भारी बारिश ने नगर के विकास और सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है नाला सफाई न होने के कारण बारिश का गंदा पानी घरों में जमा हो रहा है। मुहल्ला निवासी दानिश इफ्तिखार एवं अन्य मुहल्लावासियों ने बताया की कई बार मौखिक रूप से शिकायत करने के बाद भी किसी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी ने कोई सुध नहीं ली है।
नाला सफाई न होने के कारण बारिश का पानी घरों में जमा हो जाता है जिससे जहरीले कीड़ों एवं संक्रमण फैलने का डर बना रहता है। दानिश इफ्तिखार ने बताया की उन्होंने इसकी शिकायत आज मुख्यमंत्री जन शिकायत 1076 में भी की है और वहां से समाधान का आश्वासन दिया गया है अब देखने वाली बात ये होगी कि पुखरायां नगर पालिका के अधिकारी या जनप्रतिनिधि कब तक नाला सफाई करवाकर जनहित में कार्य करते हैं












