कानपुर देहात एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और निष्पक्ष एवं समयबद्ध न्याय का भरोसा दिलाया।
एसपी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण और तय समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की शिकायतें सुनते रहे और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें