कालपी (जालौन) बीते दिन 30 वर्षीय जसीम पुत्र हनीफ निवासी थाना कदौरा ग्राम हवेली गुलौली गुरुवार को अपने निज निवास से कालपी की ओर आ रहा था तभी दोपहर के समय हमीरपुर सड़क पर बाहन से टक्कर होने पर बुरी तरह घायल हुआ घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने सड़क पर पड़े घायल युवक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विशाल सचान ने घायल मरीज की जांच की जांच दौरान गंभीर स्थिति पाये जाने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









