उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित नवीन तहसील उरई में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

68 शिकायतें प्राप्त, 16 का मौके पर निस्तारण; शेष प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  द्वारा लोकार्पित नवीन तहसील उरई में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष प्रकरणों के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण एवं निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उसकी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से फीडबैक भी अवश्य प्राप्त किया जाए।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवाद, पारिवारिक प्रकरण, कानून-व्यवस्था एवं अन्य पुलिस संबंधी शिकायतों का निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन का प्रशासन एवं पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच एन प्रसाद, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, तहसीलदार श्रीश मिश्रा आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें