कन्नौज। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कन्नौज दौरे के दौरान कोतवाली कन्नौज क्षेत्र के मेहंदी घाट एवं बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सभी घाटों पर गोताखोरों की तैनाती तथा राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद एडीजी ने कोतवाली कन्नौज एवं कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।









