कालपी (जालौन) एक ग्राम में 15 वर्षीय किशोरी की छेड़खानी की घटना को लेकर पीड़ित पिता ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
ग्राम बरदौली निवासी पीड़ित पिता ने बुधवार के दिन कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत करके अवगत कराया कि मेरी 15 वर्षीय किशोरी पुत्री निवाड़ी विद्यालय में पढ़ने जाती है वही निवाड़ी गांव का निवासी प्रिंस पुत्र रजपाल विद्यालय के अंदर तथा बाहर आए दिन अश्लील हरकत करके बराबर छेड़खानी कर उत्पीड़न कर रहा है मैंने कई बार मना किया तो आरोपी युवक झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है प्रभारी निरीक्षक ने घटना को संज्ञान में लेकर ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव को शिकायती पत्र प्रस्तुत कर आरोपी युवक को पकड़ने के कड़े निर्देश दिए।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









