कानपुर देहात। रूरा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 24 अप्रैल 2026 को पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर बीएनएस की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मोहित गौतम उर्फ गुड्डन, निवासी ग्राम गदनपुर, थाना रूरा को झींझक-रूरा रोड स्थित नहर पटरी से गिरफ्तार किया। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।











