बैंक ऑफ बड़ौदा ने पुलिस पेंशनर्स के लिए संगोष्ठी आयोजित की

कानपुर देहात के पुलिस लाइन माती में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा पुलिस पेंशनर्स के लिए “उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संगोष्ठी” का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पेंशनर्स को बैंकिंग सुविधाओं, वित्तीय सेवाओं, विभिन्न योजनाओं और पेंशन संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने पेंशनर्स की बैंकिंग समस्याओं और जरूरतों को सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स सौरभ वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संगोष्ठी का उद्देश्य पेंशनर्स को बेहतर और सुविधाजनक बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें