कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को पीड़िता की मां की तहरीर पर सूरज पुत्र रूपराम, निवासी ग्राम बांसखेड़ा, थाना रसूलाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।
विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रसूलाबाद पुलिस ने 21 जुलाई 2026 को आरोपी सूरज (25 वर्ष) को बहालगढ़, सोनीपत (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।











