वावली गांव में अचानक धंसी जमीन, 10 फीट चौड़ा 15फीट लम्बा गड्ढा होने से ग्रामीणों में दहशत

कुठौंद (जालौन)। विकासखंड कुठौंद के ग्राम पंचायत वावली में मंगलवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जब गांव में देवी दयाल प्रजापति के मकान के सामने अचानक जमीन फट गई।और देखते ही देखते करीब 10 फुट चौड़ा, 15 फुट लंबा तथा लगभग 8 से 10 फुट गहरा गड्ढा बन गया, जिससे वहां बना सीसी रोड बीच से पूरी तरह हवा में लटक गया और मार्ग आवागमन के लिए बंद हो गया।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के लोग मौके पर पहुंचकर अचानक जमीन में गड्ढा का होने जायजा लेने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने शासन तथा प्रशासन से इस दहस्त को लेकर ग्रामीणों की प्रशासनिक मौहकमे से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कराकर क्षेत्र की जांच कराई जाए, रास्ते को सुरक्षित कराया जाए तथा आवश्यक मरम्मत एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। फिलहाल लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें