सूखी नहर में मिला 5 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील के अमराहट गांव में मंगलवार सुबह सूखी नहर में करीब 5 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों ने बच्चों और पशुओं को नहर के पास जाने से रोक दिया तथा वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। वन रेंजर सर्वेश ने बताया कि मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक आवास यमुना नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।
ग्रामीणों का मानना है कि हाल की बारिश और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मगरमच्छ नहर के रास्ते गांव तक पहुंच गया होगा। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं मगरमच्छ या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो उसके पास न जाएं और न ही उसे पकड़ने का प्रयास करें। तत्काल वन विभाग को सूचना दें तथा बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतें।

संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें