श्रावण मास व बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

कानपुर देहात। श्रावण मास, बारावफात एवं आगामी पर्वों के दृष्टिगत शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरुओं, पीस कमेटी के सदस्यों और गणमान्य नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पीस कमेटी के सदस्य, धर्मगुरु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें