मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

कानपुर देहात – मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, कानपुर देहात ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति विभागीय वेबसाइट fisheries.up.gov.in पर दिनांक 16 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि निम्नलिखित योजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं—
मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना।
सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना।
उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत—
मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना।
माता सुकृता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत श्रेणी-1, 2 एवं 3 के जलाशय वाले जनपदों में केज स्थापना।
अन्तर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में मत्स्यिकी विकास हेतु नये तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश।
उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना।
विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक योजना हेतु पृथक-पृथक आवेदन करना होगा। योजनाओं से संबंधित परियोजना विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक अभिलेखों की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों में निरस्त अथवा प्रतीक्षारत आवेदनों वाले आवेदक भी पुनः आवेदन कर सकते हैं। यदि भविष्य में योजनाओं के प्रावधानों में कोई संशोधन किया जाता है तो संशोधित प्रावधान लागू होंगे।
योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, द्वितीय तल, कक्ष संख्या-302, विकास भवन, कानपुर देहात में किसी भी कार्यदिवस पर संपर्क कर सकते हैं अथवा मोबाइल नंबर 9838945761 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें