रसूलाबाद कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी में वरिष्ठ नेता देवेश कोरी को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नगर पंचायत रसूलाबाद के अध्यक्ष देवशरण कमल ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
देवशरण कमल ने लखनऊ पहुंचकर भाजपा नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी से मुलाकात की और उन्हें बुके भेंट कर नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने विश्वास जताया कि देवेश कोरी के संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा तथा संगठन प्रदेश में और अधिक सशक्त होगा।
इस अवसर पर देवशरण कमल ने कहा कि देवेश कोरी लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में उन्हें पुनः मिली जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है तथा उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।














