कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित नैनपुर गांव में बुधवार को अतिथि कुमार का शव उनके कमरे में दुपट्टे से लटका मिला परिजनों ने तत्काल उन्हें फंदे से नीचे उतारा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया सुचना मिलने पर मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया अतिथि कुमार अपने पिता शिवसागर लाल की मृत्यु के बाद पत्नी पूनम और 14, वर्षीय बेटे अंश के साथ रहते थे उनकी पत्नी पूनम राजपुर कस्बे में एक ब्यूटी पार्लर चलाती है ग्रामीणों के अनुसार अतिथि कुमार शराब के आदी थे इसी कारण उनका अपने पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था थाना अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है
संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात














