रसूलाबाद पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन और 1,740 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 9 जून 2026 को औरैया निवासी संतोष कुमार यादव ने अपने पुत्र सुनील कुमार का शव रसूलाबाद क्षेत्र के महेरा गांव के पास खेत में मिलने की सूचना दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान भवनपुर निवासी प्रहलाद संखवार का नाम सामने आया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 8 जुलाई को उसे भवनपुर और नारखुर्द गांव के बीच पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ई-रिक्शा चालक है। उसने शराब के नशे में सवार मृतक के पास मोबाइल और नकदी देखकर लालच में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और करीब चार हजार रुपये व मोबाइल लूटकर शव को सड़क किनारे फेंक दिया। बाद में मोबाइल बेचने का प्रयास भी किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें