कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 22 जून 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर इरफान पुत्र बाबू खान, निवासी ग्राम अंगुरी, थाना भोगनीपुर के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। बुधवार को भोगनीपुर पुलिस ने आरोपी इरफान (20) को बढ़ौली मोड़ से पुखरायां की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।











