कानपुर देहात पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। सिकंदरा थाना पुलिस ने पॉक्सो और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के वांछित आरोपी शीलू उर्फ टिल्लू निवासी रसधान को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए विधिक कार्रवाई की।
वहीं जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 13 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इनमें अकबरपुर में 2, रूरा में 3, गजनेर में 6, मंगलपुर में 1 और रसूलाबाद में 1 व्यक्ति का चालान किया गया। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।











