माटी कला कौशल विकास योजना के तहत 15 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए 14 जुलाई को होगा चयन

उरई। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि महाप्रबंधक उ० प्र० माटी कला बोर्ड, 8 तिलक मार्ग लखनऊ के द्वारा माटी कला कौशल विकास योजना के अन्तर्गत 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत लाभार्थियो का चयन किया जाना है। जिसमें प्रजापति समाज से जुडे कारीगारों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।उक्त योजनान्तर्गत परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के द्वारा चयन साक्षात्कार के माध्यम से दिनांक 14.07.2026 दिन- मंगलवार को कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पताः- नया पटेल नगर, चुर्खी रोड उ० प्र० ग्रामीण बैंक के ऊपर, उरई (जालौन) में किया जाना है। अतः सभी लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण के साक्षात्कार हेतु दिनांक 14.07.2026 को प्रातः 10:30 बजे सभी प्रपत्रों (जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अंक पत्र) के साथ जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें