कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने शासन के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले समाधान दिवसों में जनसामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं । इसी क्रम में दिनांक 06 जुलाई 2026 को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील अकबरपुर में आयोजित होगा तथा तहसील भोगनीपुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील डेरापुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, तहसील मैथा में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा अन्य तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा । सभी समाधान दिवस प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होंगे।.जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु निर्धारित तिथि एवं संबंधित तहसील में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें प्रस्तुत करें, ताकि उनका प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।













