कानपुर देहात सिकंदरा थाना क्षेत्र मुबारकपुर गांव के सिविलियन विद्यालय में लाखों का सामान चोरी हो गया अज्ञात चोरों ने बीती रात स्कूल के ताले तोड़कर इस वारदात अंजाम दिया घटना का पता सुबह करीब सवा सात बजे चला जब स्कूल के सहायक इंचार्ज प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार विद्यालय पहुंचे उन्होंने देखा कि स्कूल के पांच कमरों के ताले टूटे हुए थे और दरवाजों की कुंडी कटी हुई थी चोरों ने विद्यालय से सात छत वाले पंखे एक कलर टीवी दो गैस सिलेंडर और मध्याह्न भोजन के लिए रखे बर्तन चुरा लिए इनमें चार बड़े भगोने दो बाल्टी पचास नए गिलास पचास नई स्टील की थाली और पचास चम्मच शामिल हैं इसके अतिरिक्त रसोई के लिए रखा पैंतीस किलों अरहर का दाल और चलीस बड़ी स्टील की पेलेटे भी गायब मिली रसधान पुलिस चौकी को दी सूचना घटना की सूचना तत्काल डायल 112,, और रसधान पुलिस चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू करने का आश्वासन दिया सिकंदरा थाना प्रभारी प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि लिखित तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी
संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात













