शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कानपुर देहात पुलिस ने भेजा जेल

 

कानपुर देहात। थाना मूसानगर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जनपद में महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस के मुताबिक, वादी ने 03.07.2026 को थाने में शिकायत दी थी कि अभियुक्त अंकित निषाद ने 19.05.2026 को उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर घर बुलाया और दुष्कर्म किया। इस वजह से पीड़िता गर्भवती हो गई।इस तहरीर के आधार पर थाना मूसानगर में मु0अ0सं0 058/2026 धारा 64(2)m बीएनएस व धारा 5J(ii)/5L/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 04.07.2026 को ग्राम शेरपुर के पास ग्राम घार की ओर जाने वाले बम्बा के पास से नामित अभियुक्त अंकित कुमार पुत्र कप्तान सिंह निवासी ग्राम भरतौली थाना मूसानगर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें