प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन, 16 जुलाई तक आमजन दे सकते हैं आपत्ति एवं सुझाव

कानपुर देहात। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के उपरांत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूचियों का दिनांक 04 जुलाई 2026 को विधिवत आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूचियां संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय, माती (कानपुर देहात) में जनसामान्य के निःशुल्क अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेंगी।
उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि यदि प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूचियों के संबंध में कोई आपत्ति अथवा सुझाव हो तो उसे 16 जुलाई 2026 तक संबंधित उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, माती, कानपुर देहात में लिखित रूप से उपलब्ध कराया जा सकता है।
जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से इस प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करते हुए समयावधि के भीतर अपने सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने का अनुरोध किया है, ताकि मतदेय स्थलों का अंतिम निर्धारण पारदर्शी एवं जनहितकारी ढंग से किया जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें