कालपी जालौन – सड़क में बीती रात 30 वर्षीय अज्ञात चालक निवासी अज्ञात 40 वर्षीय अज्ञात चालक निवासी अज्ञात समेत दोनों बाइक एवं ऑटो वाहनों को चलाकर सफर कर रहे थे तभी बुधवार की रात खानकाह मस्जिद समीप हाईवे के सामने सर्विस रोड पर दोनों बाहनों की जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे दोनों चालक बुरी तरह से घायल हुए घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने सड़क पर पड़े दोनों घायल चालकों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक चक्र ने घायलों की अलग-अलग समय में जांच की गंभीर स्थिति पाए जाने पर दोनों घायल चालकों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













