कानपुर देहात – कानपुर देहात के राजपुर में गुरुवार को एक सडक हादसे में टीईटी परीक्षा देने जा रहे दो युवक घायल हो गए जालौन जिले के बबीना कस्बा निवासी शिवम कुमार 24,,, और उनके साथी नीरज 34,,बाइक से इटावा जा रहे थे तभी यह घटना हुई यह हादसा राजपुर कस्बे की चौकी के ठीक आगे हुआ तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को सडक पर पड़ा देखकर राजपुर निवासी आफाफ खान ने तुरंत मदद की उन्होंने अपने निजी वाहन से दोनों घायलों को राजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर धुव सिंह ने घायलों का उपचार किया उपचार के बाद घायल अवस्था में ही दोनों युवक अपने परिजनों को बुलाकर टीईटी की परीक्षा देने के लिए इटवा रवाना हो गए
संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात













